नींबू में ये सफेद चीज मिलाकर सिर्फ 2-3 मिनट के लिए दांतों पर लगा लीजिए, पीले पड़े दांतों को मोतियों की तरह चमका देगा ये नुस्खा

आपकी एक स्माइल आपकी खूबसूरती पर चार चांद लगाने का काम करती है. लेकिन तब क्या हो जब आप मुस्कुराएं और पीले दांत नजर आएं तो ये दिखने में बेहद अजीब और शर्मिंदगी का कारण बन सकते हैं. अक्सर कई लोगों को पीले दांतों की समस्या होती है. लाख सफाई के बाद भी उनके दातों पर जमा पीली परत हटने का नाम नहीं लेती है. कई तरह के टूथपेस्ट और दोनों टाइम ब्रश करने के बाद भी ये पीली गंदगी हटने का नाम नहीं लेती है. कई बार इन पीले दातों की वजह से कॉन्फिडेंस भी लो हो सकता है. बता दें कि आप अपने दांतों के पीलेपन को कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से दूर कर सकते हैं. आज हम आपको बताएंगे कुछ आसान तरीके-

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

दांतों की पीलापन हटाने के घरेलू नुस्खे

नींबू और बेकिंग सोडा
दांतों पर जमा प्लाक को हटाने के लिए नींबू और बेकिंग सोडा आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है. इसके लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें एक चम्मच नींबू का रस मिला लें. अब टूथब्रश की मदद से इसे अपने दांतों पर लगाकर 2-3 मिनट के लिए छोड़ दें, इसके बाद ब्रश करें और ठंडे पानी से कुल्ला कर लें.

नारियल तेल
नारियल तेल भी दातों पर जमा पीली परत को निकालने में मदद कर सकता है. इसके लिए आप अपनी उंगलियों से नारियल के तेल से दांतो पर मसाज करें और फिर पानी से कुल्ला कर लें या आप ब्रश भी कर सकते हैं. नारियल तेल में पाया जाने वाला लॉरिक एसिड दांतो पर जमा प्लाक और बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद कर सकता है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

संतरे का छिलका
संतरे का छिलका भी दांतो पर जमा पीली परत को साफ करने में मदद कर सकता है. इसके लिए आप संतरे के छिलकों को धूप में सुखाकर पीस लें और पाउडर बना लें. अब इस पाउडर को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना कर दांतो पर लगाकर अच्छे से मसाज करें. अगर आप नियमित तौर पर इस तरीके को अपनातें हैं, तो यह कुछ ही दिनों में प्लाक को खत्म करने में आपकी मदद सकता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!