प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन पर लग रहा पलीता, सरकारी दफ्तर में स्वच्छता से कोई मतलब नहीं

प्रधानमंत्री ने एक ओर पूरे देश को स्वच्छ भारत बनाने पर बल दिया है और स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाया है, वहीं दूसरी ओर जांजगीर के विपणन ऑफिस का हाल देखकर स्वच्छ भारत मिशन पर पलीता लग गया है. विपरण ऑफिस के परिसर में तख्ती लगाकर लिखा गया है कि यहां गुटका खाकर थूंकना मना है, लेकिन उसी जगह पर गुटखा-पान खाकर थूंका जा रहा है. इससे ऑफिस का परिसर गंदा हो गया है. विडंबना यह है कि यह सब विपरण अधिकारी के चेम्बर के सामने है और इससे लगता है अधिकारी को भी कोई सरोकार नहीं है. इससे सीधा समझा जा सकता है कि विपणन ऑफिस में स्वच्छ भारत मिशन का किस तरह माखौल उड़ाया जा रहा है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इसके लिए आफिस में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी जिम्मेदार हैं या कार्य लेकर पहुंचने वाले लोग हैं ? अब देखना होगा कि इस मसले पर विपणन अधिकारी का क्या रुख रहता है ? और उच्च अधिकारी, क्या एक्शन लेते हैं ?

 



इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!