Sakti Arrest : महुआ शराब बेचने वाले 2 आरोपी को बाराद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार, 30 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक जब्त

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने महुआ शराब का अवैध रूप से बिक्री करने वाले दो आरोपी अजय कुर्रे, विकास कुमार डहरे को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत FIR दर्ज किया है. आरोपी अजय कुर्रे लवसरा गांव रहने वाला है. आरोपी विकास कुमार डहरे रानीगांव के रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि लवसरा निवासी अजय कुर्रे बाइक से महुआ शराब की बिक्री करने जा रहा है. फिर मौके पर पहुंचकर बाराद्वार पुलिस ने भक्तुडेरा चौक के पास घेराबन्दी करके आरोपी अजय कुर्रे के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक को जब्त करके गिरफ्तार किया है.

इसी प्रकार बाराद्वार पुलिस डूमरपारा चौक के पास महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी विकास कुमार डहरे के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

Related posts:

error: Content is protected !!