Sakti Accident : भागवत सुनकर जा रहे बाइक सवार मां-बेटे को अज्ञात बाइक ने मारी ठोकर, गिरने के बाद पीछे से आ रहे हाइवा के चपेट में आई महिला, बिलासपुर में भर्ती, FIR दर्ज

सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र के दर्राभांठा गांव में भागवत सुनकर जा रहे बाइक सवार मां-बेटे को अज्ञात बाइक ने ठोकर मार दी और दोनों नीचे गिर गए. फिर पीछे से आ रहे हाइवा की चपेट में आने से महिला घायल हो गई है. मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक और हाइवा चालक के खिलाफ 279, 337 के तहत FIR दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तलवा गांव निवासी हरगोविंद चंद्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी मां के साथ भागवत सुनकर आ रहा था. उसी समय अज्ञात बाइक की ठोकर से दोनों मां-बेटे गिर गए.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

इससे पीछे से आ रहे अज्ञात हाइवा चालक ने उसकी मां के बाएं हाथ और पैर को कुचल दिया, जिसे गंभीर हालात में इलाज के लिए बिलासपुर में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, मामले में बाराद्वार पुलिस ने अज्ञात बाइक और हाइवा चालक के खिलाफ FIR दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!