Sakti Arrest : सार्वजनिक जगह में चाकू लहराकर लोगों को डराने धमकाने वाला आरोपी युवक सक्ती से गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई, चाकू जब्त

सक्ती. सक्ती पुलिस ने सार्वजनिक जगह में चाकू लहराकर लोगों डराने धमकाने वाले आरोपी युवक राहुल चौहान को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी राहुल चौहान के खिलाफ आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत केस दर्ज किया है. आरोपी राहुल चौहान के कब्जे से चाकू को जब्त किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : सरस्वती शिशु मंदिर में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, वेलविशर फाउंडेशन के तत्वावधान में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेश

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सक्ती के रेलवे स्टेशन के पास चाकू लहराकर लोगों को डरा धमका रहा है. फिर मौके पर पहुंचकर सक्ती पुलिस ने घेराबन्दी करके आरोपी राहुल चौहान को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन, बच्चों की सफलता को माना सबसे बड़ी उपलब्धि, माताओं को विद्यालय से जोड़कर बढ़ाया शैक्षणिक स्तर

Related posts:

error: Content is protected !!