Sakti Giraftar : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को मालखरौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 10 लीटर महुआ शराब जब्त

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने छोटे सीपत गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी जयराम खूंटे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

 



मालखरौदा पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि छोटे सीपत गांव में जयराम खूंटे, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी जयराम खूंटे के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब को बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

पुलिस ने आरोपी जमगहन गांव निवासी जयराम खूंटे के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!