Sakti News : कलेक्टर और एसपी की संवेदनशील पहल, एसपी की तत्परता से 19 परिवारों के 80 मजदूर लौटे घर, ऑफिस पहुंचकर कलेक्टर और एसपी को धन्यवाद ज्ञापित किया

सक्ती. कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और एसपी अंकिता शर्मा की पहल, तत्परता से 19 परिवारों के 80 मजदूर घर लौट आए हैं. मजदूरों को ईंटभठ्ठे के ठेकेदार द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था. इससे मजदूर त्रस्त थे.

 



जिले के दर्राभाठा गांव के 19 परिवार के 80 मजदूर ईंटभट्ठा में काम करने के लिए झारखंड के पिठूरिया गए थे. जहां ठेकेदार द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था. इससे त्रस्त होकर मजदूरों ने गांव के सरपंच को आवेदन भेजा था और छुड़वाने की गुहार लगाई थी. इसके बाद सरपंच ने एसपी को आवेदन दिया था और मजदूरों की आपबीती सुनाई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir : डाक विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डाक संघ पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 आयोजित की गई, विवेकानंद स्कूल की छात्राओं ने जीता इनाम...

सूचना के बाद एसपी अंकिता शर्मा के द्वारा रांची एसपी से संपर्क किया गया और मजदूरों को छुड़वाने प्रयास करने कहा. इसके बाद 80 मजदूरों को छुड़वाया गया और वापस लाकर गांव भेजा गया. जब मजदूर गांव पहुंचे तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और फिर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और एसपी अंकिता शर्मा से भेंटकर धन्यवाद ज्ञापित किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Related posts:

error: Content is protected !!