Sakti Arrest : 15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को चंद्रपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई

सक्ती. चंद्रपुर पुलिस ने शशीपुर से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.



चंद्रपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शशीपुर में जगन्नाथ देवांगन, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी जगन्नाथ देवांगन के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara : शुरू हो रही है Online Abacus Classes, गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए सुनहरा मौका, ज्वाइन करें फ्री डेमो ऑनलाइन क्लास, बच्चे सीखेंगे सुपरफास्ट कैलकुलेशन... डिटेल में जानिए...

पुलिस ने आरोपी जगन्नाथ देवांगन के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!