Sakti FIR : सक्ती के बुधवारी बाजार में विवाद करने से मना करने पर मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज

सक्ती. सक्ती के बुधवारी बाजार में विवाद करने से मना करने पर युवक मुंडू यादव से व्यक्ति सलीम खान ने मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले सलीम खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506 (B) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, सक्ती के वार्ड नंबर 4 बुधवारी बाजार निवासी मुंडू यादव ने बताया कि वह खाट में बैठा था, तभी उसके छोटे भाई संतोष यादव के साथ व्यक्ति सलीम खान, वाद-विवाद कर रहा था, उसे मना करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर डंडे से मारपीट करने लगा. मामले में सक्ती पुलिस ने मारपीट करने वाले व्यक्ति सलीम खान के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के नन्हे विद्यार्थियों ने किए गणपति बप्पा के दर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!