Sakti Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी महिला को मालखरौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 4 लीटर महुआ शराब जब्त

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने जमगहन गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.



मालखरौदा पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि नर्मदा बाई मनहर, महुआ शराब की अवैध बिक्री कर रही है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी महिला नर्मदा बाई मनहर के कब्जे से 4 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Action : पंचायत समाधान मंच से बड़ी सफलता: 27,705 वर्गफीट शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, संवाद और सहमति से निकला समाधान, प्रशासन की पहल लाई रंग, राजस्व अमले की संयुक्त कार्रवाई, नाले व शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण...

पुलिस ने आरोपी महिला नर्मदा बाई मनहर के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) क के तहत जुर्म दर्ज किया है और गिरफ्तारी की कार्रवाई की है.

error: Content is protected !!