Sakti Big News : प्राथमिक शाला और पूर्व माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राएं मध्याह्न भोजन खाने से हुए बीमार, सभी छात्र-छात्राओं को जैजैपुर अस्पताल में कराया गया भर्ती

सक्ती. जैजैपुर विकासखण्ड क्षेत्र के बहेराडीह गांव की प्राथमिक शाला और पूर्व माध्यमिक शाला में मध्याह्न भोजन खाने से 12 छात्र-छात्राओं की तबियत बिगड़ने से बीमार हुए हैं. सभी बीमार छात्र-छात्राओं को जैजैपुर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है और मामले की जांच पुलिस कर रही है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, बहेराडीह गांव के प्राथमिक शाला और पूर्व माध्यमिक शाला स्कूल में मध्याह्न भोजन खाने के बाद 11 छात्रा और 1 छात्र की अचानक तबियत बिगड़ गई. इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं को जैजैपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी छात्र-छात्राओं का इलाज जारी है. मौके पर जैजैपुर थाना प्रभारी सतरूपा तारम पहुंची है और मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Sarguja Police Transfer News : पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, 7 टीआई सहित 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!