Sakti Big News : नवविवाहिता महिला को दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले सास, ससुर और पति के खिलाफ बाराद्वार थाना में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र की नवविवाहिता महिला खुशबू राठौर को दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने आरोपी सास, ससुर और पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (B), 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लहंगा गांव की नवविवाहिता महिला खुशबू राठौर ने 8 फरवरी को अज्ञात कारण से फांसी लगाकर कर खुदकुशी कर ली थी. इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की थी. इस दौरान मृतक महिला के माता-पिता ने बताया, नवविवाहिता की सास कौशिल्या बाई राठौर, ससुर रामलाल राठौर और पति लक्ष्मीनारायण राठौर द्वारा शादी में दहेज में बाइक, सोने-चांदी और सामान कम लाने की वजह से प्रताड़ित करते थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का संभाग स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन 20 अगस्त को, तैयारी को लेकर हुई बैठक...

इससे तंग आकर महिला खुशबू राठौर खुदकुशी कर ली थी. इस पर बाराद्वार थाना में सास, ससुर और पति के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : कई टीआई के तबादले, कई थाना प्रभारी बदले गए, SP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!