पतले और कमजोर बालों की हो रही ज्यादा टेंशन, आज से खाना शुरू कर दें ये 6 सब्जियां, गंजेपन से बचे रहेंगे आप

जब शरीर में विटामिन बी 12, विटामिन डी, बायोटिन, रिबोफ्लेविन, आयरन आदि की कमी होने लगती है तो इसका असर बालों की ग्रोथ और हेल्‍थ पर तेजी से पड़ता है. अगर आप अपने डाइट में इनसे भरपूर चीजों खासतौर पर सब्जियों को शामिल करें तो यह हेल्‍थ ग्रोथ को तेज करने का काम कर सकते हैं.

 



 

 

 

 

पालक

 

एक ऐसी हरी पत्‍तेदार सब्‍जी है जिसमें भरपूर मात्रा में फॉलेट, आयरन, विटामिन ए, सी और कई तरह के एंटीऑक्‍सीडेंट पाए जाते हैं. अगर आप रोज एक कप पालक का सेवन करें तो ये शरीर में इनकी कमी को दूर कर बालों को मजबूत और हेल्‍दी बना सकती है.

 

 

 

स्‍वीट पोटैटो

 

को बीटा कैरोटीन का सबसे बड़ा सोर्स कहा जा सकता है. इसमें विटामिन ए इतना अधिक होता है कि यह अकेले हेयर के हेल्‍थ को सुधार सकता है. अगर आप रोज 114 ग्राम स्‍वीट पोटैटो का सेवन करें तो यह तेजी से अपना काम शुरू कर सकता है.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

 

 

 

 

कैप्सिकम

 

यानी शिमला मिर्च जिसे स्‍वीट पेपर भी कहा जाता है, यह बालों को हेल्‍दी बनाने में मदद कर सकता है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटी ऑक्‍सीडेंट पाया जाता है जो तेजी से बालों के ग्रोथ को बढ़ा सकता है. यह सीबम प्रोडक्‍शन को ठीक करता है जिससे बालों की सेहत बेहतर होती है.

 

 

 

बीन्‍स

 

में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह बालों की सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है. अगर आप बालों को मोटा और घना करना चाहते हैं तो रोज कम से कम 100 ग्राम बीन्‍स जरूर खाएं. यह जिंक की आपूर्ति को भी दूर कर इन्‍हें हेल्‍दी रख सकती है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

 

 

 

 

टमाटर

 

में भी विटामिन ए, विटामिन सी, भरपूर मात्रा में होता है जो सीबम प्रोडक्‍टशन को बढ़ाता है और स्‍कैल्‍प को ड्राई होने से बचाता है. जबकी विटामिन सी कोलेजन बढ़ाकर बालों में मजबूती देता है. इस तरह आप इन सब्जियों को डाइट में शामिल कर गंजेपन से बच सकते हैं.

 

 

 

लहसुन

 

भी बालों की ग्रोथ बढ़ाने में काफी मददगार होता है. यह शरीर में विटामिन बी 6 और सी की कमी को दूर कर सकता है. इसमें एंटीफंगल प्रॉपर्टीज होती हैं जो बालों को संक्रमण से बचाकर रखता है. इसके अलावा इसमें मौजूद केरोटीन कोशिकाएं ग्रोथ में मदद करती हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!