स्किन को जवान रखने के लिए रोज खाएं ये 3 फल, चेहरे पर बढ़ेगी चमक !

आजकल के दौर में लोग स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए महंगे से महंगे प्रॉडक्ट्स खरीद रहे हैं और महंगे से मंहगे स्किन ट्रीटमेंट करवा रहे हैं लेकिन वो यह नहीं जानते कि इनसे ज्यादा जरूरी शरीर को सही खुराक देना है. वास्तव में अगर आप अपना खानपान ठीक कर लेते हैं तो बिना किसी क्रीम या केमिकल की मदद से स्किन पर चमक लाई जा सकती है।

 



 

 

 

 

हेल्दी डाइट हेल्दी स्किन की कुंजी है और शरीर व स्किन को हेल्दी रखने में फल आपकी बहुत मदद कर सकते हैं, फलों में पानी की मात्रा अच्छी होती है, जो त्वचा को हाइड्रेट रखने के साथ उसे हेल्दी और जवां रखते हैं. इसलिए यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपनी डाइट में कुछ फलों को शामिल करके हेल्दी और सुंदर स्किन पा सकते हैं. फल ढेरों विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स समेत कई पोषक तत्वों से भरे होते हैं, जो आपकी त्वचा को पोषण पहुंचाने के साथ जवां बनाते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

 

 

 

संतरा

संतरा विटामिन सी से भरपूर होते हैं जो स्किन को हेल्दी रखने के लिए बेहद जरूरी विटामिन होता है. विटामिन सी कोलेजन सिंथेसिस के लिए भी जरूरी होता है जिससे स्किन टाइट रहती है और चेहरे पर झु्रियां नहीं आती. यह त्वचा को लचीलापन और जवां रखता है. इसके अलावा विटामिन सी स्किन को रिपेयर करने का भी काम करता है. संतरे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो त्वचा की सूजन, जलन और रेडनेस को कम करने में मदद करते हैं.

 

 

 

 

सेब

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

सेब पोषक तत्वों का खजाना है. इसमें फाइबर, विटामिन ए, बी समेत ढेरों पोषक तत्व और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो शरीर में फ्री-रेडिकल्स से लड़ते हैं. फ्री रेडिकल्स शरीर में एजिंग बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं. यह कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने के साथ हमारी स्किन को वक्त से पहले बूढ़ा बनाते हैं. ऐसे में सेब में मौजूद पोषक तत्व इन फ्री-रेडिकल्स से लड़ते हैं और हमारी स्किन की सुरक्षा करते हैं.

 

 

 

बेरीज

स्ट्राबेरीज, रैस्पबेरीज, ब्लूबेरीज और गोजी बेरीज जैसे फल अपने शानदार एंटीऑक्सिडेंट्स के लिए मशहूर हैं जो शरीर को फ्री रैडिकल्स से बचाते हैं.  इसके अलावा यह त्वचा की डेड सेल्स को हटाकर पोर्स को खोलते हैं जिससे आपकी स्किन को ऑक्सिजन लेने में मदद मिलती है.इनमें ऐसे एंजाइम पाए जाते हैं जो एजिंग की प्रक्रिया को स्लो करते हैं और चेहरे पर चमक बढ़ाते हैं. यह नई कोशिकाओं को बढ़ाकर त्वचा की बनावट में भी सुधार करते हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!