भुने या भीगे चने, सेहत के लिए अधिक फायदेमंद कौन? 99% लोगों में होती है कंफ्यूजन, जानें क्या कहता है आयुर्वेद

Health tips: सेहतमंद रहने के लिए भुने चने खाएं या भीगे चने? इस बात को लेकर अक्सर लोगों में कंफ्यूजन रहती है. क्योंकि, दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद हैं. दरअसल, चने में पाए जाने वाले पोषक तत्व अच्छी सेहत के लिए बेहद जरूरी होते हैं. सर्दी के मौसम में भुने हुए चने का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है. भुने हुए चने को लोग स्नेक्स के रूप में शाम में खाते हैं. भुने हुए चने के सेवन से न सिर्फ वजन कम होता है बल्कि इसके कई अतिरिक्त फायदे भी हैं. लेकिन सेहत के लिए भुने चने या भीगे चने, अधिक फायदेमंद कौन हैं? आज इसी सवाल के बारे में विस्तार से बता रही हैं हिम्स हॉस्पिटल लखनऊ की कंसलटेंट डाइटिशियन शीतल गिरी.

 



 

 

 

 

 

डाइटिशियन शीतल गिरी बताती हैं कि, वैसे तो भुने और भीगे दोनों ही चने सेहत के लिए लाभाकारी हैं. लेकिन, अकुरित चने अधिक फायदेमंद होते हैं. दरअसल, भीगे चने में विटामिन बी कॉम्पलेक्स काफी होता है साथ ही इसमें प्रोटीन की भी मात्रा ज्यादा होती है. इसलिए इनके सेवन से मसल्स मजबूत होते हैं. यह पाचन को आसान बनाता है. हालांकि, डायबिटीज और थायराइड के मरीजों को भुने चने ही खाने चाहिए. वहीं, जो लोग अंडरवेट हैं उन्हें भुने चने खाने से बचना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

 

 

डाइटिशियन के मुताबिक, यदि आप नियमित गुण और चने से दिन की शुरुआत करते हैं तो इससे आपकी मांपेशियां मजबूत होंगी. ये कॉम्बिनेशन जिम करने वाले लोगों के लिए अधिक फायदेमंद है. दरअसल, गुण में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होती है. जो चयापचय को बढ़ावा देने में मदद करती है. वहीं, इसके सेवन से आप अपने वजन को भी कम कर सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

 

 

 

 

एक्सपर्ट के मुताबिक, चना और गुण कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं. दरअसल, चने में पाया जाने वाला फाइबर आपके हाजमे को दुरुस्त करने का काम करते हैं. ये सूपर फूड डाइजेस्टिव एंजाइम को भी सक्रिय करने का काम करता है.

 

 

 

 

 

चना और गुण का कॉम्बिनेशन याददाश्त बढ़ाने में भी बेहद कारगर माना जाता है. इसके नियमित सेवन से आपके शरीर में हार्मोन सेरोटोनिन को बढ़ावा मिल सकता है. इसके अलावा, ब्रेन अच्छे से फंक्शन करता है और तनाव भी कम होता है.

 

 

दांतों को मजबूती देने में भी गुण और चना लाभकारी होता है. क्योंकि इनमें मौजूद फास्फोरस दांतों को मजबूती प्रदान करता है. इसके अलावा, दिल की बीमारी को भी ठीक करने में गुण और चना लाभकारी है. बता दें कि, गुण रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी मदद करता है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!