CG Naxalite Encounter: सुरक्षाबलों की बड़ी मुठभेड़, 6 नक्सली मार गिराए…विस्तार से पढ़िए

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए। पुलिस ने बताया कि आज सुबह बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है।

 



मुठभेड़ में मारे गए छह नक्सली
एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक महिला समेत छह नक्सली मारे गए हैं। जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिले के चिकुरबत्ती-पुसबाका के पास वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी टीम
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। ये मुठभेड़ बासागुड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिकुरभट्टी और पुसबका गांवों के जंगलों में हुई।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

छह नक्सलियों के शव किए बरामद
उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में डीआरजी, सीआरपीएफ 229, कोबरा की टीम शामिल थी। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ खत्म होने के बाद घटनास्थल से एक महिला समेत छह नक्सलियों के शव बरामद किए गए। फिलहाल मौके पर तलाशी अभियान चल रहा है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

ग्रामीणों की हत्या के बाद चलाया ऑपरेशन

उल्लेखनीय तीन ग्रामीणों की हत्या के बाद सुरक्षाबलों की टीम पोलमपल्ली, चिपुरभट्टी इलाके में तलाशी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान सुरक्षाबलों की टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। बता दें कि बीजापुर जिला बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आता है। यहां 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

Related posts:

error: Content is protected !!