Champa Thief : चांपा के निजी हॉस्पिटल की पार्किंग में खड़ी स्कूटी की हुई चोरी, CCTV में कैद हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने निजी हॉस्पिटल के पार्किंग में खड़ी स्कूटी की चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है. चोरी की घटना CCTV में कैद हुई है.

 



चांपा पुलिस के मुताबिक, विरेंद्र कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह हॉस्पिटल में इलाज कराने के लिए आया था और स्कूटी क्रमांक CG 11 MA 3700 को पार्किंग में खड़ी कर इलाज कराने के लिए हॉस्पिटल अंदर चला गया था. जब इलाज करा कर स्कूटी के पास गया तो स्कूटी वहां खड़ी नहीं थी. स्कूटी को कोई अज्ञात चोर चोरी कर के ले गया था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

पुलिस ने विरेंद्र कुमार सिंह के रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा ने आशुतोष सोनी को जिला आईटी सेल का सहसंयोजक किया नियुक्त, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!