Sakti Arrest : 20 लीटर महुआ शराब के साथ 2 आरोपी को जैजैपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर पुलिस ने सलनी गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपीयों के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.



जैजैपुर पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जितेंद्र खैरवार, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए अपने घर की बाड़ी में रखा हुआ है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी जितेंद्र खैरवार के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Suicide : युवक ने जहर सेवन कर की खुदकुशी, इलाज के लिए जिला अस्पताल लाते वक्त तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस

इसी प्रकार पुलिस को सूचना मिली कि कन्हैया खैरवार, अपने घर के पास में महुआ शराब की अवैध बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी कन्हैया खैरवार के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब को जब्त किया.

पुलिस ने आरोपी जितेंद्र खैरवार और कन्हैया खैरवार के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula Big News : मुलमुला क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद, मशरूम उत्पादन के लिए संग्रहित 90 ट्रैक्टर पैरा में आग लगाई गई, पिकअप में भी आग लगाने की हुई कोशिश... मुलमुला क्षेत्र में बढ़ा अपराध, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?

error: Content is protected !!