Janjgir Big News : आरक्षक पर तलवार से हमला, आरक्षक को चोट आई, पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के जिला अस्पताल में आरक्षक जयप्रकाश टण्डन पर तलवार से हमला करने वाले आरोपी जीवन कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार किया और आरोपी का कचहरी चौक से थाना तक जुलूस निकाला. पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी युवक, मुनुंद गांव का रहने वाला है. सिटी कोतवाली पुलिस ने तलवार को भी जब्त कर लिया है. हमले से आरक्षक के हाथ में चोट आई है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : SP विजय पांडेय जाएंगे ट्रेनिंग में हैदराबाद, ...राज्य पुलिस सेवा की इस महिला ऑफिसर को मिली SP की जिम्मेदारी, DGP ने जारी किया आदेश... देखिए आदेश...

दरअसल, एक पीड़िता महिला का डॉक्टरी मुलाहिजा कराने आरक्षक जयप्रकाश टण्डन पहुंचा था. युवक जीवन कश्यप का उसके रिश्तेदार महिला बिमला बाई से विवाद हुआ था. जिला अस्पताल में युवक, तलवार लेकर पहुंचा और महिला को मारने का प्रयास किया. यहां आरक्षक जयप्रकाश टण्डन ने महिला का बचाव किया तो आरक्षक के हाथ में चोट आई है. पुलिस ने आरोपी युवक जीवन कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder Arrest : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी हिरासत में, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!