Janjgir Board Exam : 10वीं की विज्ञान एवं 12वीं की लेखांकन विषय की परीक्षा संपन्न, 4 नकल प्रकरण दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज आयोजित हाई स्कूल/हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2024 हेतु कक्षा 10वीं की विज्ञान एवं 12वीं की लेखाकन विषय की परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हुई। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कक्षा 10वीं की विज्ञान विषय की परीक्षा में जिले के कुल पंजीकृत 16597 मे से 16097 विद्यार्थी शामिल हुए। जबकि 555 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। इस परीक्षा में जिला शिक्षा अधिकारी की टीम द्वारा शा.उ.मा.वि नरियरा में 03 एवं शा.उ.मा.वि.तिलई में 01 कुल 4 नकल प्रकरण दर्ज किया गया।

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!