JanjgirChampa Accident Death : कंटेनर वाहन के पीछे में टकराई बाइक, बाइक सवार पति की अस्पताल में हुई मौत, पत्नी और बेटी का अस्पताल में इलाज जारी

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा में कंटेनर के पीछे से बाइक में सवार पति, पत्नी और बेटी टकरा गए. हादसे में बाइक चला रहे पति जगतराम कश्यप की जिला अस्पताल जांजगीर में मौत हो गई है, वहीं उसकी पत्नी और बेटी का इलाज चल रहा है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, बिर्रा के हसौद रोड में तालाब के पास कंटेनर जा रहा था और पीछे से करही गांव में रहने वाले जगतराम कश्यप, पत्नी राजकुमारी और बेटी सोनी के साथ बाइक से जा रहा था. इस दौरान बाइक पीछे से कंटेनर में टकरा गई और बाइक सवार तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए. तीनों को बम्हनीडीह अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल जांजगीर भेजा गया. यहां जगतराम कश्यप की मौत हो गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!