JanjgirChampa Arrest : परीक्षा दिलाकर आ रही नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के सोनडीह गांव में परीक्षा दिलाकर वापस आ रही नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी निकेश पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी निकेश पटेल के खिलाफ IPC की धारा 354, 354 (क), पॉक्सो एक्ट 12, 18 के तहत कार्रवाई की गई है. आरोपी निकेश पटेल, चंगोरी गांव का रहने वाला है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने स्वास्थ्य विभाग की नई 108 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह परीक्षा दिलाकर वापस घर जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में निकेश पटेल, छेड़छाड़ करने लगा.

मामले में अकलतरा पुलिस ने चंगोरी गांव से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी निकेश पटेल को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula Big News : मुलमुला क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद, मशरूम उत्पादन के लिए संग्रहित 90 ट्रैक्टर पैरा में आग लगाई गई, पिकअप में भी आग लगाने की हुई कोशिश... मुलमुला क्षेत्र में बढ़ा अपराध, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?

error: Content is protected !!