JanjgirChampa Big News : नया ट्रैक्टर लेने के बाद सीखकर रहा था, ट्रैक्टर पलटा तो दबने से हुई मौत

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के भैंसतरा गांव में नया ट्रैक्टर खरीदने के बाद ड्राइविंग सीख रहे युवक की ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई है. मृतक युवक का नाम अर्जुन कश्यप था. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच कर रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, अर्जुन कश्यप ने कुछ दिन पहले ट्रैक्टर खरीदा था और गांव के मैदान में ट्रैक्टर सीख रहा था. इस दौरान ट्रैक्टर पलट गया और युवक दब गया. गम्भीर हालत में उसे बलौदा अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir : डाक विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डाक संघ पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 आयोजित की गई, विवेकानंद स्कूल की छात्राओं ने जीता इनाम...

Related posts:

error: Content is protected !!