बहन के कुछ घंटों बाद ही Kumkum Bhagya ‘ एक्ट्रेस Dolly Sohi ने छोड़ी दुनिया, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। झनक और कुमकुम भाग्य जैसे शोज से टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री डॉली सोही ने कैंसर जैसी बीमारी से लंबे समय तक जूझने के बाद आज सुबह अपनी आखिरी सांस ली।

 



टीवी अभिनेत्री डॉली के परिवार के लिए ये एक बेहद ही दुखद घड़ी है। डॉली सोही के निधन से पहले ही उनकी छोटी बहन अमनदीप सोही का भी पीलिया होने की वजह से निधन हो गया था। एक्ट्रेस के निधन की जानकारी खुद उनके परिवार ने एक न्यूज पोर्टल के साथ शेयर की है।

सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं डॉली सोही
डॉली सोही के परिवार ने न्यूज पोर्टल ई-टाइम्स के साथ अपनी बेटी के निधन की जानकारी शेयर करते हुए एक बयान जारी किया है। उन्होंने लिखा, “हमारी बेटी डॉली का आज आज सुबह निधन हो गया है। हम उनके अचानक यूं चले जाने से पूरी तरह से सदमे में हैं। आज दिन में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा”।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

आपको बता दें कि भाभी, कलश, देवो के देव- महादेव जैसे शोज करने वाली एक्ट्रेस डॉली सोही (Dolly Sohi Death) पिछले काफी समय से सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं, मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनका परिवार पहली बेटी अमनदीप सोही के निधन से अभी उभर भी नहीं पाया था कि अचानक उनकी दूसरी बेटी के चले जाने से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

डॉली की बहन अमनदीप को हुआ था पीलिया
डॉली सोही के भाई ने बताया कि एक दिन पहले ही एक्ट्रेस की छोटी बहन अमनदीप सोही का निधन हो गया था। उन्होंने कहा, “ये सच है कि अमनदीप नहीं रहीं है। उनके शरीर ने उनका साथ छोड़ दिया है। उन्हें पीलिया था, लेकिन हम उस मानसिक स्थिति में नहीं थे कि डॉक्टर से कुछ भी डिटेल्स ले सकें”। आपको बता दें कि डॉली की तरह उनकी छोटी बहन भी एक्ट्रेस थीं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

टीवी शो से डॉली सोही ने की थी शुरुआत
डॉली सोही के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2000 में सीरियल ‘कलश’ सीरियल से अपनी शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने कमाल, कुसुम, भाभी, तुझ संग प्रीत लगाई सजना’, हिटलर दीदी, देवों के देव-महादेव जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। उनका लास्ट शो ‘झनक’ था, जिसमें उन्होंने सृष्टि विनायक मुखर्जी का किरदार अदा किया था। डॉली ने ये शो अपने कैंसर के इलाज की वजह से कुछ समय पहले छोड़ दिया था।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!