Korba Arrest : 6 नग लोहे के प्लेट को लूट करके ले जाने वाले आरोपियों को पकड़ने में उरगा पुलिस को मिली सफलता

कोरबा. 6 नग लोहे के प्लेट को डरा धमका कर एवं मारपीट कर लूट करके ले जाने वाले आरोपियों को उरगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड में भेजा दिया है

 



पुलिस के मुताबिक, उरगा थाना क्षेत्र के 10–12 अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियों ने काम में लगे मजदूरों को डरा धमका कर एवं मारपीट कर 6 नग लोहे के प्लेट कीमती 45 हजार को वाहन में भर कर ले गए हैं. पुलिस को सूचना मिलते ही पतासाजी करने पर 4 आरोपी तथा 3 संघर्षरत बालको को पकड़ने में सफलता मिली है. पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी धनेश, इंद्रपाल, सूरज साहू, हितेश, हेमंत एवं आयुष रात्रे द्वारा प्लान बनाकर घटना को अंजाम दिया गया था, जो अभी फरार हैं. लूटे हुए 6 नग लोहे के प्लेट को जर्वे के कबाड़ी से जब्त कर आरोपी बनाया गया है. साथ ही, वाहन को भी जब्त किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

मामले में उरगा पुलिस ने आरोपीयो के खिलाफ़ आईपीसी की धारा 395, 411 के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और फरार आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : जनजाति गौरव दिवस मनाने भाजपा संगठन ने नेताओं को जिम्मेदारी दी, इन 11 नेताओं को बनाए गए समन्वयक, संयोजक और सदस्य... देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!