Malkharoda Accident : दो बाइक में आमने-सामने हुई भिड़ंत, एक बाइक में सवार व्यक्ति को आई चोट, दूसरी बाइक के चालक के खिलाफ FIR दर्ज

सक्ती. अड़भार चौकी क्षेत्र के नहर पार के पास 2 बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई है. हादसे से एक बाइक में सवार व्यक्ति को चोट आई है और उसे अस्पताल ले जाया गया है. दूसरी बाइक चालक के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 279 और 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



अड़भार चौकी पुलिस के मुताबिक, संतोष कुमार कर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसका बेटा लिमगांव से आ रहा था और अड़भार नहर पार के पास पहुंचा हुआ था कि सामने तरफ से बाइक क्रमांक CG 13 AU 7304 का चालक रूपेश चंद्रा, अपनी बाइक को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए गया और संतोष कुमार कर्ष के बेटे की बाइक को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. हादसे से बाइक सवार व्यक्ति को चोट आई है और उसे अस्पताल ले जाया गया है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अंकुर गोयल ने महानदी की बाढ़ से प्रभावित लोगों से की मुलाकात, उनकी समस्या और परिस्थितियों का लिया जायजा

पुलिस ने आरोपी बाइक चालक रूपेश चंद्रा के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila Bike Thief : नैला में दिनदहाड़े बाइक की चोरी, CCTV कैमरा में कैद हुआ चोर, बाइक की चोरी करते दिखा चोर, चोर की तलाश में जुटी नैला पुलिस

Related posts:

error: Content is protected !!