Sakti FIR : उधार दिए रकम को वापस मांगना महिला को पड़ा भारी, तीन लोगों ने घर में घुसकर महिला और उसके दामाद को पीटा, तोड़फोड़ भी की

सक्ती. जैजैपुर थाना क्षेत्र के खम्हारडीह गांव में महिला को उधार दिए रकम की मांग करना भारी पड़ गया है. रकम मांगने पर 3 आरोपियों ने घर में घुसकर महिला और उसके दामाद से मारपीट की है. साथ ही, आरोपियों ने मोबाइल और बाइक में भी तोड़फोड़ की है.

 



महिला सहोदरा चंद्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, वह दिलदार चंद्रा को 10 वर्ष पहले 1 लाख 70 हजार उधार दिया था, लेकिन 4 माह पहले उसकी मृत्यु हो गई. इसके बाद वह रकम की मांग करने दिलदार चंद्रा के घर गई थी, लेकिन उसके बेटे कौशल चंद्रा ने रकम देने से इनकार कर दिया. इसके कुछ देर बाद आरोपी कौशल चंद्रा, नरेश चंद्रा और सागर चंद्रा, महिला के घर पहुंचे, फिर महिला और उसके दामाद से गाली-गलौज कर मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  CG Big Transfer News : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 125 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का हुआ ट्रांसफर, छग के कई जिलों के अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर बदले गए...देखिए पूरी सूची...

मारपीट में महिला और उसके दामाद को चोट आई है. फिलहाल, मामले में पुलिस ने आरोपी कौशल चंद्रा, नरेश चंद्रा और सागर चंद्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 452, 427, 506, 34 के तहत FIR दर्ज कर जांच में लिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जनता के जनादेश को स्वीकार करे कांग्रेस, संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाना बंद करे : कवि शरण वर्मा

Related posts:

error: Content is protected !!