Sakti Arrest : बाराद्वार के वार्ड नं 9 से महुआ शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर महुआ शराब जब्त

सक्ती. बारद्वार पुलिस ने महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी प्रकाश यादव को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि बारद्वार के वार्ड नं 9 में एक व्यक्ति के द्वारा महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. फिर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी प्रकाश यादव के कब्जे दे 10 लीटर महुआ शराब को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : ग्रामीण मंडल अकलतरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 आयोजित, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी हुई शामिल

error: Content is protected !!