Sakti FIR : बाप-बेटे ने युवक से की मारपीट, सक्ती थाना में FIR दर्ज

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के खर्रापारा में बाप-बेटे ने युवक राज तायल से मारपीट की है. मामले में पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे कन्हैया साव, रवि साव के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत FIR दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सक्ती के खर्रापारा निवासी राज तायल ने बताया कि वह अपने दोस्त निखिल शर्मा के साथ घूमने जा रहा था, तभी वह मस्जिद के पास पहुंचा था कि बाप-बेटे कन्हैया साव, रवि साव ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. इससे युवक को चोट आई है. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले बाप-बेटे कन्हैया साव, रवि साव के खिलाफ FIR दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir : डाक विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डाक संघ पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 आयोजित की गई, विवेकानंद स्कूल की छात्राओं ने जीता इनाम...

Related posts:

error: Content is protected !!