Sakti Giraftar : शनि मंदिर के पास से 31 नग देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सक्ती. सक्ती पुलिस ने शनि मंदिर के पास से देशी प्लेन शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी जलसाय साहू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत FIR दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि सक्ती के शनि मंदिर के पास एक व्यक्ति देशी प्लेन शराब की बिक्री कर रहा है. इसके बाद सक्ती पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी जलसाय साहू के कब्जे से 31 नग देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Big News : आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण में बड़ी लापरवाही, 51 अधिकारियों को थमाया गया कारण बताओ नोटिस... ये है बड़ी वजह... डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!