बुला रहा ये खूबसूरत आइलैंड, रहना-खाना सब कुछ मुफ्त, 1.5 करोड़ रुपये भी मिलेगा, लेकिन एक छोटी सी शर्त

दुनिया में कई खूबसूरत आइलैंड हैं, जहां लोग छुट्टियां मनाने के ल‍िए जाते हैं. इस पर लाखों रुपये तक खर्च करते हैं. लेकिन एक ब्‍यूटीफुल आइलैंड आपको बुला रहा है. रहना-खाना सबकुछ मुफ्त. इतना ही नहीं, यहां रहने वाले को 1.5 करोड़ रुपये भी मिलेगा. हालांकि, एक शर्त है. अगर आप इस कंडीशन में फ‍िट बैठते हैं, तो इस जगह पर आपका स्‍वागत है. रिपोर्ट के मुताबिक, उइस्ट और बेनबेकुला (Uist And Benbecula) नाम का यह आइलैंड स्कॉटलैंड के पश्चिमी तट पर बसा हुआ है. अभी यहां सिर्फ 40 लोग रहते हैं. लेकिन आने वाली गर्मियों में इस आइलैंड पर बहुत सारे टूरिस्‍ट पहुंचने की संभावना है. इसे देखते हुए यहां के प्रशासन ने कुछ पोस्‍ट निकाली हैं. पहली पोस्‍ट एक जनरल प्रैक्‍ट‍िश‍ियन यानी डॉक्‍टरों की है. लेकिन उसके ल‍िए जो सुविधाओं की बात कही गई है, वह वास्‍तव में अनोखी हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

 

 

 

 

यहां के ह‍िसाब से यह अध‍िकतम सैलरी

एनएचएस वेस्टर्न आइल्स की ओर से निकाली गई भर्ती में कहा गया है क‍ि डॉक्‍टर को 1 करोड़ रुपये सालाना सैलरी दी जाएगी. जो ब्रिटेन के डॉक्‍टरों से लगभग 40 फीसदी ज्‍यादा है. 8 लाख रुपये ट्रांसफर एलाउंस, 1.3 लाख रुपये वर्किंग एलाउंस और 11 लाख रुपये गोल्‍डन एलाउंस अलग से दिया जाएगा. यहां के ह‍िसाब से यह अध‍िकतम सैलरी होगी. सबकुछ जोड़कर प्रत्‍येक डॉक्‍टर को तकरीबन 1.5 करोड़ रुपये मिलेंगे. इतना ही नहीं, हफ्ते में सिर्फ 40 घंटे काम करना होगा.

 

 

चमचमताते द्वीप पर आपका स्‍वागत

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

नौकरी के विज्ञापन में लिखा है, चमचमताते द्वीप पर आपका स्‍वागत है. आवेदन करने वालों का ग्रामीण च‍िक‍ित्‍सा के ल‍िए जुनून की भावना होनी चाहिए. भर्तियां बेनबेकुला मेडिकल प्रैक्टिस पर आधारित होंगी. आपको समुद्र तटीय इलाकों में काम करने का अनुभव होना चाहिए. ज्‍यादातर आउटर लोगों को ही इसके ल‍िए मौका दिया जाएगा. यहां एक स्‍कूल भी है, ज‍िसके ल‍िए प्र‍िंंसिपल और टीचर्स की तलाश है. इस स्‍कूल में 5 से 11 साल के केवल 5 छात्र हैं, जबक‍ि 2 छात्र नर्सरी में हैं, ज‍िनकी आयु चार साल के करीब है. इनको तकरीबन 62 लाख रुपये वेतन दिया जाएगा. साथ में 6 लाख रुपये भत्‍ता भी मिलेगा. इन्‍हें भी कई और सुविधाएं दी जाएंगी, जो आमतौर पर टीचर्स को नहीं मिलतीं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!