दवाई का बाप है ये जहरीला पत्ता, पैरालिसिस.. जोड़ो में दर्द.. डायबिटीज के लिए रामबाण, जानें और भी फायदे

अमेठी. हमारी प्रकृति ने हमें ऐसी कई औषधियां दी हैं, जिनके बारे में अगर हमें ज्ञान हो जाए, तो हम कई जानलेवा बीमारियों को अपने पास भी न भटकने दें. आयुर्वेद में ऐसे पेड़-पौधों को ऊंचा दर्जा मिला हुआ है. कुछ ऐसी ही कारगर जड़ी-बूटी है मदार का पौधा. हिन्दू धर्म में इसकी पूजा अर्चना भी करते हैं. वहीं, आयुर्वेद के हिसाब से मदार का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर है. मदार के पौधे को आम बोलचाल में आक के नाम से भी जाना जाता है.मदार, अर्क या अकोवा के नाम से पहचाने जाने वाले इस पौधे से स्किन में एलर्जी या खुजली जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है. इसे जानवर भी नहीं चरते है और यह बंजर भूमि में भी आसानी से उग आता है. इसके फल से गर्म तासीर की कोमल चिकनी रुई निकलती है. इसमें विषाक्त दूध भरा होता है. इसके फूल-पत्तियों का इस्तेमाल बड़ी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है. मदार का पत्ता काफी जहरीला होता है, लेकिन यह हमें पैरालिसिस, बवासीर, शरीर में दर्द, सूजन, त्वचा संबंधित कई बीमारियों की समस्याओं में राहत दिलाता है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

 

 

 

 

 

 

कई बीमारियों को जड़ से करता है खत्म

डॉक्टर ने बताते हैं कि मदार का उपयोग पारंपरिक चिकित्सा में कई बीमारियों के लिए किया जाता है. शरीर में कहीं दर्द हो तो इसके पत्ते को गर्म कर सूती कपड़े से उसी जगह पर बांध दिया जाए तो बहुत जल्द राहत मिलती है. इसके साथ ही पाइल्स, पेट के दर्द, डायबिटीज और पैरालिसिस मरीज के लिए ये बेहद कारगर पौधा है. इसका इस्तेमाल अलग-अलग तरीके से किया जाता है. दर्द और जोड़ों के सूजन के लिए इसकी पत्तियों को बांधा जाता है. इसके साथ ही खांसी और दमा के लिए इसके रस का सेवन किया जाता है. इसके साथ ही स्क्रीन की समस्या के लिए इसके लेप का सेवन कर समस्या को दूर किया जा सकता है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

Related posts:

error: Content is protected !!