Jaijaipur FIR : फाइनेंस कंपनी के लॉकर से 1 लाख 84 हजार 1 सौ 1 रुपये पार, शाखा की कर्मचारी ने ही चोरी को दिया था अंजाम, जैजैपुर पुलिस कर रही जांच

सक्ती. जैजैपुर पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के लॉकर से 1 लाख 84 हजार 1 सौ 1 रुपये की चोरी के मामले में आरोपी सुरेंद्र पटेल के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत मामला दर्ज किया है. FIR के बाद मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड शाखा जैजैपुर के शाखा प्रबंधक तिलक सोलंकी ने रिपोर्ट लिखाई कि शाखा में ताला बंद कर सभी कर्मचारी बाहर गए थे, तभी बावर्ची यशोदा बाई शाखा का दरवाजा खोलकर खाना बना रही थी, तभी लॉकर रूम से आवाज आई, तब बावर्ची ने जाकर देखा तो शाखा में कार्यरत सुरेंद्र पटेल, यशोदा को देखकर रूम से भाग निकला.

इसे भी पढ़े -  सूरजपुर पुलिस ट्रांसफर : SP योगेश पटेल ने किया बड़ा फेरबदल, कई थाना और चौकी प्रभारियों का ट्रांसफर, प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जारी किया गया आदेश...

घटना के बाद कैशियर किशन साहू ने लॉकर में रखे रकम का हिसाब किया तो 1 लाख 84 हजार 1 सौ 1 रुपये की चोरी की बात सामने आई. फिलहाल, मामले में पुलिस ने औरई कला गांव निवासी आरोपी सुरेंद्र पटेल के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच में लिया है.

इसे भी पढ़े -  Raipur News : धूमधाम से श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्री दूधाधारी मठ में, सुबह 9 बजे प्रारंभ हुआ पूजा अर्चना का कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा, आशीर्वाद लेने पहुंचते रहे लोग...
error: Content is protected !!