Akaltara Arrest : IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाने वाले 3 आरोपी को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, सट्टा में प्रयुक्त 6 मोबाइल और 25 सौ रुपये जब्त

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाने वाले 3 आरोपी मयंक अग्रवाल, रजत अग्रवाल, कृष्णा जगत को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6, 7 के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि अकलतरा के बलौदा रोड निवासी रजत अग्रवाल के घर के पास IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाया जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबन्दी करके आरोपी मयंक अग्रवाल, रजत अग्रवाल, कृष्णा जगत को गिरफ्तार किया है और आरोपियों के पास से सट्टा में प्रयुक्त 6 मोबाइल और 25 सौ रुपये को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए मालखरौदा के जनपद सदस्यों की अनुशंसा से 15 ग्राम पंचायतों को टैंकर किया गया प्रदान, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, जिला पंचायत CEO, एसडीएम, जनपद अध्यक्ष सहित सभी जनपद सदस्य रहे मौजूद

error: Content is protected !!