Akaktara Thief Arrest : लैपटॉप एवं मोबाइल की चोरी करने वाले 2 आरोपी युवक कोरबा के रामपुर से गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, आईपैड, मोबाइल जब्त, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने लैपटॉप एवं मोबाइल की चोरी करने वाले 2 आरोपी युवक दीपेश सिंह बैस उर्फ छोटू, महेंद्र भुवने उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 457, 380, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है. आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, आईपैड और मोबाइल को जब्त किया गया है. आरोपी दीपेश अकलतरा के वार्ड नं 19 अंधियारी पाठ और महेंद्र रहसबेड़ा का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा के वार्ड नं 9 निवासी अमन पाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके घर से अज्ञात चोरों ने लैपटॉप, आईपैड, मोबाइल की चोरी कर ली है. जिसके पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

मुखबिर से सूचना मिली आरोपी दोनों युवक कोरबा के रामपुर निहारिका चौपाटी के पास है. इस पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी युवक दीपेश सिंह बैस उर्फ छोटू, महेंद्र भुवने उर्फ गोलू के पास से समान को जब्त करके गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!