Champa Accident : बच्ची को बाइक चालक ने मारी टक्कर, टक्कर से बच्ची को आई चोट, बाइक चालक के खिलाफ चांपा थाना में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के कोसमंदा गांव में छोटी बच्ची को बाइक चालक ने टक्कर मार दी. टक्कर से छोटी बच्ची को चोट आई है. पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ आईपीसी की 279 और 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



चांपा पुलिस के मुताबिक, उत्तम प्रसाद कौशिक ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसके पोती सुप्रिया कौशिक आंगनबाड़ी जा रही थी. इसी दौरान बाइक चालक राहुल उर्फ अजय कश्यप बाइक को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ले जा कर उत्तम प्रसाद कौशिक की पोती सुप्रिया कौशिक को टक्कर मार दी. टक्कर से सुप्रिया कौशिक को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : धान खरीदी शुरू होने से ठीक पहले प्रदेश की व्यवस्था चरमराई, भाजपा सरकार की अकर्मण्यता से अन्नदाता बेहाल : डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री ने जारी किया बयान...

पुलिस ने उत्तम प्रसाद कौशिक के रिपोर्ट पर आरोपी बाइक चालक राहुल उर्फ अजय कश्यप के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Arrest : कटरा जंगल में शिकार के लिए लगाया फंदा, 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई, बलौदा वन परिक्षेत्र का मामला

Related posts:

error: Content is protected !!