JanjgirChampa FIR : बाइक सवार पति-पत्नी को दूसरी बाइक ने मारी टक्कर, टक्कर से पति-पत्नी को आई चोट, दूसरी बाइक चालक के खिलाफ थाना में जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के पोड़ीकला गांव के पास बाइक सवार पति-पत्नी को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी है. हादसे से पति-पत्नी को चोट आई है. पुलिस ने टक्कर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ BNS की धारा 125(A) और 281 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, विरेन्द्र कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह अपनी पत्नी रूपलता साहू के साथ बाइक से पिसौद गांव जा रहा था, तभी पोड़ीकला गांव के पास पहुंचे थे कि सामने की तरफ से बाइक चालक गीतेश्वर प्रसाद राठौर ने अपनी बाइक को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पहुंचा और विरेन्द्र कुमार साहू की बाइक को टक्कर मार दी. हादसे से विरेन्द्र कुमार साहू और उसकी पत्नी रूपलता साहू को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident Death : भारत माला में बाइक सवार मवेशी से टकराया, बाइक सवार की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

पुलिस ने टक्कर मारने वाले आरोपी बाइक चालक गीतेश्वर प्रसाद राठौर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : जीएसटी विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारियों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने आदेश किया जारी...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!