Korba Accident : कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, सड़क पर फैला ऑयल, शराब के नशे में था ड्राइवर, फिर पुलिस ने..

कोरबा. दर्री थाना क्षेत्र में कोयले से भरा ट्रेलर पलट गया और क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के वक्त ट्रेलर का ड्राइवर नशे में धुत्त था. राहत की बात रही, ड्राइवर की जान बच गई, लेकिन सड़क पर गिरा ट्रेलर का ऑयल राहगीरों के लिए परेशानी बना हुआ है, क्योंकि ऑयल की वजह से सड़क पर लोगों के गिरने की संभावना बनी हुई है. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंची और नशे में धुत्त ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने ऑयल से बचने सड़क पर रेत भी गिरवाई है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

दरअसल, कोरबा में नशे में धुत्त ट्रेलर ड्राइवर चोटिया से कोयला लोड कर बालको जा रहा था, तभी दर्री थाना से थोड़ी ही दूरी पर नशे में धुत्त ड्राइवर ने ट्रेलर को पलटा कर क्षतिग्रस्त कर दिया. इससे सड़क पर ऑयल फैल गया और राहगीरों के लिए यह मुसीबत बन गया है. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है. फिलहाल, दर्री पुलिस मौके पर पहुंचकर सड़क पर आवागमन बाधित न हो, इसके लिए मौके पर डटी रही, वहीं ट्रेलर से गिरा कोयला ले जाने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई थी.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!