Champa DeadBody : मकान में फांसी के फंदे पर लटकी मिली सड़ी-गली लाश, जांच में जुटी चांपा पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र की सिंधी कॉलोनी के एक मकान में फांसी के फंदे पर सड़ी-गली लाश लटकी मिली है. मृतक की पहचान हेमंत पाण्डेय के रूप में हुई है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

 



चांपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिंधी कॉलोनी के एक मकान से बदबू आने की सूचना पुलिस को मोहल्लेवासियों के द्वारा दी गई. इस पर तत्काल पुलिस पहुंची और घर अंदर जाकर देखा तो फांसी के फंदे पर एक व्यक्ति का लाश लटकी मिली और लाश सड़ गई थी.

इसे भी पढ़े -  CG Fraud Arrest News : शासकीय नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाला फरार आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार, 5 लाख 90 हजार की थी ठगी...

मृतक की पहचान हेमंत पाण्डेय के रूप में हुई है और वह मकान में अकेले रहता था. पुलिस ने मर्ग कायम किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. फिलहाल, मामले की जांच पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Raipur News : वर्तमान में शासक धर्महीन होते जा रहे हैं : यतिराजाचार्य महाराज, श्री दूधाधारी मठ महोत्सव के तृतीय दिवस श्रोताओं को कराया गया श्रीराम कथा का रसपान

Related posts:

error: Content is protected !!