Sakti Accident : पिकअप वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, टक्कर से बाइक सवार को आई, अज्ञात पिकअप ड्राइवर के खिलाफ हसौद थाना में FIR दर्ज

सक्ती. हसौद थाना क्षेत्र के परसदा गांव के चौक के पास में अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी. टक्कर से बाइक सवार युवक को चोट आई है और उसे अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस ने अज्ञात पिकअप वाहन के ड्राइवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



हसौद पुलिस के मुताबिक, रारे सिंह मनहर ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसका लड़का कमलेश मनहर देवरघटा से धनोरा जा रहा था. तभी परसदा गांव के चौक के पास पहुंचा हुआ था. तभी अज्ञात पिकअप वाहन का ड्राइवर वाहन को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए गया और कमलेश मनहर की बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर से बाइक सवार कमलेश मनहर को चोट आई है और उसे अस्पताल ले जाया गया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

पुलिस ने रारे सिंह मनहर के रिपोर्ट अज्ञात पिकअप वाहन के आरोपी ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!