Sakti Accident Death : कार ने बाइक को मारी ठोकर, बाइक सवार 1 युवक की मौत, बाइक सवार दूसरा युवक घायल, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल

सक्ती. डभरा थाना क्षेत्र के घोघरी गांव में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार एक युवक दिनेश सिदार की मौत हो गई है, वहीं बाइक सवार दूसरा युवक शांति सिदार घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी और घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच कर रही है. बताया जा रहा है, घटना के वक्त कार में 4 लोग सवार थे. कार में सवार लोगों को चोट नहीं आई है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Murder Arrest : सरपंच के पिता की हत्या के मामले में पूर्व सरपंच सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में पूर्व सरपंच सहित उसकी पत्नी, बेटा और भाई शामिल, सभी आरोपी भेजे गए जेल

पुलिस के मुताबिक, घोघरी गांव निवासी दिनेश सिदार अपने दोस्त शांति सिदार के साथ बाइक से जा रहा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को ठोकर मार दी. कार की ठोकर से बाइक सवार दोनों युवक छिटक गए और घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी. घटना में बाइक सवार दिनेश सिदार की मौत हो गई है, वहीं बाइक सवार दूसरा युवक शांति सिदार का ईलाज जारी है. मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और शव परिजन को सौंप दिया है. फिलहाल, कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!