JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को बम्हनीडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार, 4 लीटर महुआ शराब जब्त

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह पुलिस ने कनकपुर गांव में महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क) के तहत कार्रवाई की है.



पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि संतोष रात्रे, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी संतोष रात्रे के कब्जे से 4 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है और गिरफ्तारी की कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Police Transfer News : 4 निरीक्षकों का तबादला, SP प्रफुल्ल ठाकुर ने जारी किया आदेश... किन्हें, कहां-कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए लिस्ट

error: Content is protected !!