JanjgirChampa Arrest : मुख्य डाकघर का ताला तोड़कर मोबाइल की चोरी करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने मुख्य डाकघर से मोबाइल की चोरी करने वाले आरोपी युवक परदेशी गोंड़ को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज किया है. आरोपी परदेशी गोंड़ के पास से चोरी किए हुए मोबाइल को जब्त किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : 18 IPS के तबादले, देखिए सूची... किन्हें, कहां मिली पोस्टिंग...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उपमुख्य डाकपाल राजेश सूर्यवंशी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि अकलतरा के मुख्य डाकघर का ताला तोड़कर आलमारी में रखे मोबाइल की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली है. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

मामले में पुलिस ने अकलतरा के बस्ती निवासी परदेशी गोंड़ के कब्जे से मोबाइल को जब्त करके गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!