JanjgirChampa Thief : शादी के लिए लाए 2 लाख 53 हजार रुपये सहित सोने-चांदी के जेवरात की हुई चोरी, FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने शादी के लिए लाए 2 लाख 53 हजार रुपये सहित सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली है. पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अमरताल गांव के सुखसागर रात्रे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके बेटे की शादी होनी है, इसलिए खर्च के लिए वह अपनी पत्नी के साथ अकलतरा रुपये और सामान लेने गए थे. जहां घर आकर आलमारी में 1 लाख 25 हजार नगदी रकम, 1 लाख 28 हजार के सोने-चांदी के जेवरात कुल कीमत 2 लाख 53 हजार को रखकर अकलतरा चले गए थे.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

वापस आकर देखने पर घर का ताला टूटा हुआ था. अज्ञात चोरों ने आलमारी से नगदी रकम सहित सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली है. फिलहाल, मामले में अकलतरा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!