JanjgirChampa Election : एक परिवार ऐसा, जो सुअर बेचकर लड़ता है चुनाव, 23 बरस से परिवार के सदस्य लड़ रहे चुनाव

जांजगीर-चाम्पा. लोकसभा चुनाव के लिए एक ऎसी प्रत्याशी विजय लक्ष्मी ने नामांकन दाखिल किया है, जो उस परिवार से हैं, जो बेहद गरीब और नट समुदाय से हैं. उनके ससुर मयाराम नट, 2000-2001 से लगातार चुनाव लड़ते आ रहे हैं. पंचायत से लेकर विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं. उनका बेटा अभी महंत गांव का पंच हैं. उनकी एक अन्य बहु जनपद सदस्य रह चुकी है.



इस लोकसभा चुनाव में मयाराम नट का परिवार, एक बार फिर सुर्खियों में है. खास बात यह है कि मयाराम का परिवार, सुअर पालता है और सुअर बेचकर मिली राशि को नामांकन प्रक्रिया के साथ प्रचार में खर्च करता है. अभी नामांकन भरने वाली विजय लक्ष्मी, बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : कलेक्टर के निर्देश पर अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर अवैध रेत नदी में वापस डलवाई गई, 2 हाईवा वाहन जब्त...

मयाराम ने कहा कि राजनीति में जिस तरह के हालात हैं और उन जैसे घुमंतू लोगों के जीवन बदलाव नहीं हो रहा है, इसे देखते हुए राजनीति के माध्यम से इन समस्याओं को दूर करने के लिए वे चुनाव लड़ते हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Kharod Loot Case : खरौद की ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट के मामले में 5 माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, CCTV में कैद हुए थे बदमाश, ईनाम घोषित करने और पोस्टर जारी करने के बाद भी पुलिस के लंबे हाथ से बदमाश हैं दूर, व्यवसायियों में नाराजगी...

error: Content is protected !!