Korba Accident : बाइक सवार ने सड़क किनारे बैठे व्यक्ति को मारी ठोकर इलाज के दौरान हुई मौत, बालको थाना में एफआईआर दर्ज

कोरबा. सड़क किनारे बैठे व्यक्ति को बाइक सवार ने ठोकर मार दी. हादसे में व्यक्ति को गंभीर चोट आई थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है. हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो है. बालको थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है.

 



बालको थाना क्षेत्र के बेला गांव में रात्रि करीब 09 बजे घर के पास बंधन सिंह सड़क किनारे कुछ दूरी पर बैठा हुआ था. यहां गांव के ही सहेत्तर मंझवार ने अपनी मोटर सायकल वाहन को तेजी लापरवाही एवं विपरीत दिशा में चलाते हुए ठोकर मार दी. ठोकर मारने से व्यक्ति को गंभीर चोटें आई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया. इलाज दौरान मौत हो गई. परिजन का कहना है कि टक्कर से आई गंभीर चोट के कारण मौत हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

मामले में बालको थाना की पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ धारा 304 A के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : सिवनी के पांच वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन, चार बालिकाएं और एक बालक चेन्नई में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कर रहे तैयारी

Related posts:

error: Content is protected !!