Sakti FIR : पुरानी रंजिश को लेकर युवक से 3 लोगों ने की मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती. मालखरौदा थाना क्षेत्र के कुरदा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 3 लोगों ने युवक हेमप्रकाश खूंटे से मारपीट की है. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले 3 लोगों चितरंजन खूंटे, निरंजन खूंटे, छत्रपाल खूंटे के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, कुरदा गांव के हेमप्रकाश खूंटे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके घर के पास चितरंजन खूंटे, निरंजन खूंटे, छत्रपाल खूंटे आकर पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करके जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले तीनों लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Murder Arrest : सरपंच के पिता की हत्या के मामले में पूर्व सरपंच सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में पूर्व सरपंच सहित उसकी पत्नी, बेटा और भाई शामिल, सभी आरोपी भेजे गए जेल

Related posts:

error: Content is protected !!