Sakti FIR : पंचायत सचिव से 3 लोगों ने की मारपीट, सक्ती थाना में FIR दर्ज, जांच के जुटी पुलिस

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के नवापाराखुर्दगांव में पंचायत सचिव नितेश गबेल से 3 लोगों ने मारपीट की है. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले रामलाल यादव, मनीष यादव, आशा राम यादव के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है. नितेश गबेल, नवापाराखुर्द एवं जाजंग गांव में पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Rape Arrest : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नितेश गबेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि नवापाराखुर्द गांव में CC रोड एवं नाली निर्माण कार्य चल रहा था, इस दौरान रामलाल यादव आकर गाली-गलौज करने लगा और मनीष यादव, आशा राम यादव भी आकर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की है.

मामले में सक्ती पुलिस ने पंचायत सचिव से मारपीट करने वाले रामलाल यादव, मनीष यादव, आशा राम यादव के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : बड़ी नहर में शख्स की लाश मिली, मौके पर पहुंचकर बलौदा पुलिस ने शुरू की जांच...

error: Content is protected !!