Sakti FIR : उधारी के रुपये मांगने पर व्यक्ति से 3 लोगों ने की मारपीट, सक्ती थाना में FIR दर्ज

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के नंदौरकला गांव में उधारी के रुपये मांगने पर 3 लोगों ने यशवंत राठौर से मारपीट की है. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले जीवन गोस्वामी, राजू गोस्वामी, राजेन्द्र गोस्वामी के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, नंदौरकला गांव के यशवंत राठौर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 1 साल पहले गांव के जीवन गोस्वामी ने 10 बोरी उधारी में सीमेंट लिया था. जिसका रुपये नहीं दिया था. रुपये मांगने पर जीवन गोस्वामी और उसके दोनों बेटे राजू गोस्वामी, राजेन्द्र गोस्वामी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले जीवन गोस्वामी, राजू गोस्वामी, राजेन्द्र गोस्वामी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!