Sakti Arrest : घर में घुसकर ब्लेड से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पति, पत्नी, देवर गिरफ्तार, नाबालिग लड़का निरुद्ध, सक्ती पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. सक्ती पुलिस ने घर में घुसकर ब्लेड से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पति भरत लाल भारद्वाज, पत्नी पदमा भारद्वाज, देवर अनिल भारद्वाज को पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, वहीं नाबालिग लड़के को निरुद्ध कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC 294, 506, 452, 323, 307, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है. सभी आरोपी, खरसिया के चारपारा के रहने वाले हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

पुलिस के मुताबिक, सिंघनसरा गांव के संतोष दिव्य ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि भरत लाल भारद्वाज, पदमा भारद्वाज, अनिल भारद्वाज और एक नाबालिग लड़के ने उसके घर में घुसकर पुलिस की मुखबिरी करता है कहकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिए.

मामले में सक्ती पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले पति भरतलाल भारद्वाज, पत्नी पदमा भारद्वाज, देवर अनिल भारद्वाज और एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!